आस्ट्रेलिया में दुकानों की महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार शनिवार को सुबह 9.15 बजे से लेकर 12.30 बजे के बीच एक व्यक्ति ने महिला परिधानों की दुकानों की कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
समाचार पत्र के अनुसार शहर की पांच दुकानों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दुकानों में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति एशियाई मूल का दिख रहा था। पुलिस ने बताया कि उसकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications