गया से 3 नक्सलियों समेत 11 गिरफ्तार
गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने सोमवार को बताया,"पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद रंगपुर भोजपुर गांव में छापामार कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन संदिग्ध नक्सली हैं जबकि अन्य लोग नक्सली समर्थक बताए जाते हैं। "
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में संजय यादव भी शामिल है जो जिले में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी है। उन्होंने बताया कि उस पर चर्चित जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में भी शामिल होने का आरोप है।
खोपड़े के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौले और दो दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा उसके आधार पर नक्सलियों के खिलाफ छापामारी भी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications