आरएसएस प्रमुख 7 नवंबर को करेंगे शिमला का दौरा
आरएसएस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, "भागवत सात नवंबर को शिमला पहुंचेंगे। संघ की प्रदेश ईकाइयों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा वह सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनधियों के साथ बैठक भी करेंगे।"
भागवत स्थानीय पीटरहॉफ होटल में ठहरेंगे। इसी होटल में अगस्त में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'चिंतन बैठक' हुई थी, जिसमें जसवंत सिंह को पार्टी से निकालने का फैसला किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications