चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले
स्वाइन फ्लू के वायरस से संक्रमित होने वालों में एक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) का वरिष्ठ चिकित्सक हैं वहीं दूसरा मोहाली का रहने वाला है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मरीजों के चिकित्सकीय नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और रविवार को आई रिपोर्ट में दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
अधिकारी ने कहा कि इन दोनों पुष्ट मामलों के अलावा पांच अन्य संदिग्ध मामले भी प्रकाश में आए हैं। इससे पहले शनिवार को पीजीआईएमईआर में स्वाइन फ्लू की वजह से 14 वर्षीया लड़की की मौत हो गई थी। उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications