पंजाब सहित देशभर में गुरुपर्व की धूम
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों के सैकड़ों अन्य गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता देखा गया।
गुरुनानक देव का जन्म 1469 में ननकाना साहिब (जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है) में हुआ था।
पाकिस्तान की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा वहां ना जाने की सलाह देने पर भी यहां से करीब 2,000 श्रद्धालु ननकाना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए हैं।
इस अवसर पर सोमवार को पूरे पंजाब सहित देशभर के गुरुद्वारों में लंगर आयोजित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications