द्विपक्षीय वार्ता का फैसला करे अमेरिका : उत्तर कोरिया
सियोल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके परमाणु शस्त्र कार्यक्रम के मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिका को निर्णय लेने की जरूरत है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका वार्ता के लिए अनिच्छुक बना रहा तो वह अपने तरीके से आगे बढ़ सकता है।
प्रवक्ता ने कहा, "हमने उदारता दिखाई है और अपनी स्थिति भी जाहिर कर दी है कि हम अमेरिका के साथ बातचीत के बाद बहुपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। अब अमेरिका को फैसला करना है।"
उत्तर कोरिया ने गत अप्रैल में छह-पक्षीय वार्ता से खुद को अलग कर लिया था। अब उसने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष वार्ता में प्रगति के बाद दोबारा इस वार्ता में शामिल होने की मंशा जाहिर की है।
उधर, अमेरिका उसके साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर सावधानी बरतता रहा है और उत्तर कोरिया से कहता रहा है कि वह छह-पक्षीय वार्ता में फिर शामिल हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications