कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा, यमुना और सरयू के घाटों पर भीड़
अयोध्या में सुबह से ही सरयू नदी में स्नान के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि स्थल, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
अधिकारियों का अनुमान है कि सोमवार को करीब 10 लाख से अधिक लोग सरयू नदी में स्नान करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस राठौर ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ-साथ बम निरोधक दस्तों की तैनाती गई है।
वाराणसी में गंगा नदी के घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं और स्वास्थ्य एवं समृद्घि में वृद्घि होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications