बुद्धदेब शनिवार को नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
गृह सचिव अर्धेदु सेन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "पश्चिम मिदनापुर में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वहां की तथा दो अन्य पड़ोसी जिलों, बांकुरा और पुरुलिया में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे।" मुख्यमंत्री दो दिनों तक जिले में रहेंगे।
सेन मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
सेन ने बताया कि बैठक में तीनों जिलों के हालात पर चर्चा हुई, खासतौर से जंगली इलाकों के बारे में, जिन्हें नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
सेन ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की छह अतिरिक्त कंपनियां अगले कुछ दिनों में लालगढ़ पहुंच जाएंगी।
यह पूछे जाने पर कि इन तीनों जिलों में नक्सलियों के अलावा तमाम लोगों ने और संगठनों ने हथियार जमा कर रखे हैं, इस पर गृह सचिव ने कहा, "यदि हमें कोई खास शिकायत मिलती है तो हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications