राजस्थान में खुलेगा होटल प्रबंधन संस्थान
आरटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध-निदेशक डॉ. मंजीत सिंह बताया कि यह संस्थान जयपुर के निकट रामगढ़ में स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 'पीडीकोर' को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। संस्थान के लिए केन्द्र सरकार से 10 करोड़ की मदद मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना होने से एक ओर जहां प्रदेश के पढ़े लिखे युवकों को रोजगार मिल सकेगा वहीं होटल को कुशल व्यवसायिक विशेषज्ञ लोगों की सेवायें मिलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications