आरटीडीसी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कमर कसी
आरटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध-निदेशक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि निगम की सभी होटल्स को अपग्रेड कर उनमें सितारा होटल्स की सुविधाएं मुहैया करवाने के बाद अब आरटीडीसीको हाइटेक बनाने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आरटीडीसी के मुख्यालय जयपुर सहित चेन्नई, कोलकता, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद शीघ्र ही ऑनलाइन सुविधा से जोड़ दिए जाएंगे। यह सुविधा शुरू होने से देश के किसी भी भाग से सैलानी राजस्थान भ्रमण के लिए आरटीडीसी होटल की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications