चिदंबरम बुधवार को जम्मू का दौरा करेंगे
राज्य के राजस्व मंत्री रमन भल्ला ने आईएएनएस को बताया, "चिदंबरम चार नवंबर को दिन भर के दौरे पर जम्मू आ रहे हैं।"
सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के अलावा गृह मंत्री जम्मू शहर के बाहरी हिस्से में स्थित जगती भी जाएंगे। वहां कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए एक अत्याधुनिक कॉलोनी विकसित की जा रही है।
भल्ला ने कहा, "चिदंबरम राहत और पुनर्वास कार्यो में प्रगति का ताजा आकलन करना चाहते हैं।" चिदंबरम कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ नेताओं से बातचीत भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications