झारखण्ड में कांग्रेस अकेले लड़ सकती है चुनाव!
कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी केशव राव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "फिलहाल तो हम अकेले ही हैं।" उन्होंने कहा कि मंगलवार को झारखण्ड के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इससे पहले हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक हो सकती है।
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हिस्सा लिया।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है लेकिन चूंकि झाविमो से वार्ता पूरी तरह टूटी नहीं है इसलिए आज इसकी घोषणा नहीं की गई। पार्टी की तरफ से अभी भी झाविमो से बातचीत जारी है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस झाविमो को 25 से अधिक सीट नहीं देना चाहती है जबकि झाविमो 30 से अधिक सीटों की मांग पर अड़ा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications