लाहौर बम विस्फोट में 2 मरे, 7 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस की यह जांच चौकी शहर के प्रवेश बिंदु पर इस्लामाबाद और लाहौर के बीच छह लेन वाली सड़क पर स्थित है।
लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज राठौर ने संवाददाताओं को घटनास्थल पर बताया कि हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि हमलावर ने उस समय खुद को उड़ा दिया, जब पुलिस उसकी तलाशी लेने की कोशिश कर रही थी। विस्फोट में हमलावर का एक साथी भी मारा गया।
राठौर ने कहा, "दो पुलिस अधिकारियों की हालत नाजुक बनी हुई है।" उन्होंने कहा कि हमलावर बड़े हमले को अंजाम देने के लिए शहर में घुसने की कोशिश में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications