बिहार में अगवा स्कूली छात्र बरामद
पुलिस के अनुसार रविवार रात को पुलिस ने आयुष को सिधवलिया थाना के लोहीजरा गांव से बरामद किया। पुलिस का दावा है कि पुलिस के लगातार दबाव के कारण अपहरणकर्ता आयुष को इस गांव में छोड़ कर फरार हो गए।
इधर, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने सोमवार को बताया अगवा आयुष की रिहाई के लिए फिरौती नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी लगातार छापामारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र से ग्रेस पब्लिक स्कूल के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले आयुष का मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने कथित रूप से उस समय अपहरण कर लिया था जब वह स्कूल जा रहा था। आयुष के पिता ज्ञानेश्वर सिंह गोपालगंज के खाद के व्यवसायी बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications