कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ पुष्कर मेला संपन्न
पुष्कर मेला मैदान में आयोजित समापन समारोह में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोक सांस्कृतिक परंपरागत कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो पशु पालकों ने भी राज्य के नस्लीय पशुओं के श्रृंगार प्रदर्शन से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।
मेले के दौरान सर्वश्रेष्ठ पशु, सर्वश्रेष्ठ गीर पशु, दुधारू पशु और दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा अश्व प्रतियोगिता, ऊंट प्रदर्शन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का देशी व विदेशी पर्यटकों के मध्य मुख्य आकर्षण बन चुकी 'रस्सा कशी' प्रतियोगिता इस वर्ष भी काफी रोमांचक रही। इसमें भारतीय पुरुष एवं विदेशी पुरुष तथा भारतीय महिलाओं एवं विदेशी महिलाओं के मध्य अलग-अलग आयोजित दोनों वर्ग की प्रतियोगिओं में भारतीय टीम विजयी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications