टाटा मोटर्स की बिक्री में 34 प्रतिशत की वृद्धि
बयान में कहा गया है, "अक्टूबर 2009 में कंपनी के व्यावसायिक और यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष अक्टूबर महीने में घरेलू बाजार में कंपनी ने 50,552 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 36,168 वाहन बेचे थे।"
यहीं पर कंपनी के निर्यात में अक्टूबर में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने 2,852 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने 3,561 वाहनों का निर्यात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications