वाजपेयी ने की पुरी को जिताने की अपील
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने लखनऊ पश्चिम सीट के मतदाताओं के लिए सोमवार को वाजपेयी की हस्ताक्षरित लिखित अपील जारी की।
प्रदेश इकाई के प्रवक्ता एच. एन. दीक्षित ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "वाजपेयी ने अपनी अपील में लखनऊ के मतदाताओं से कहा है कि मैं अस्वस्थ हूं मगर आपके स्नेह एवं अपनेपन का ऋणी हूं। अमित को आपके मध्य आपके आशीर्वचनों के लिए भेजा है। यह जुझारू नौजवान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। इसे अपनी सेवा का अवसर जरूर दें। आपके स्नेह से मिले अधिकार स्वरूप ही यह मेरी अपील है।"
भाजपा नेताओं का कहना है कि वाजपेयी की इस अपील से पार्टी उम्मीदवार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के जोश में संचार होगा।
यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का एक सवाल बन गया है। लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद लालजी टंडन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी।
मालूम हो कि लखनऊ सीट से चार बार सांसद चुने गये वाजपेयी ने बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट पर लाल जी टंडन को जिताने के लिए लखनऊवासियों से अपील की थी। लखनऊवासियों ने वाजपेयी को निराश न करते हुए टंडन को भारी मतों से जिताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications