हरियाणा में छतर सिंह को बनाया गया प्रमुख सचिव
सिंह पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार में प्रमुख सचिव रहे एम. एल. तयाल का स्थान लेंगे। वह 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।
जनसंपर्क विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत के. के. खंडेलवाल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
वर्ष 1975 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश गुलाटी को वित्त आयुक्त और राजस्व विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications