रुखसाना को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया
पुलिस की ओर से यह आदेश ऐसे समय में जारी किया गया है, जब रुखसाना सुरक्षा कारणों से दिल्ली आ गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रुखसाना के भाई एजाज को भी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर नियुक्त किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह नियुक्ति इसलिए की गई है, ताकि दोनों भाई-बहन हथियार रख सकें और अपनी जीविका के लिए कुछ आमदनी भी कर सकें।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हो चुकी रुखसाना को आत्मरक्षार्थ हथियार रखने की आवश्यकता है।
यह पूछे जाने पर कि जब रुखसाना को दिल्ली भेज दिया गया है, तो फिर उसके लिए एसपीओ की नियुक्ति और हथियार की जरूरत क्यों आ पड़ी, इस पर अधिकारी ने कहा, "यह आवश्यक था, क्योंकि आतंकी किसी भी जगह हमला कर सकते हैं।"
दरअसल, एसपीओ की नौकरी आमतौर पर समर्पण कर चुके आतंकियों को या फिर अच्छी कद काठी वाले बेरोजगारों को दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications