नक्सली समस्या अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्र : विहिप
विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नक्सलवाद की समस्या के पीछे अंतर्राष्ट्रीय साजिश है, जिसमें चीन और पाकिस्तान शामिल है। ये दोनों देश संयुक्त रूप से देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर से उतारना चाहते हैं और इसी मकसद से देश में अर्थव्यवस्था फैला रहे हैं।"
उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) देश में नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications