झारखण्ड में 5 नक्सली गिरफ्तार
रांची, 2 नवंबर (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में पुलिस ने पांच संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में स्वयंभू कमांडर विश्वनाथ गंजू उर्फ बिस्लेशांजी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों नक्सली समूह तृतिया प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के सदस्य हैं। इन सभी को रविवार की रात मदारियाटोली गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इन लोगों के पास से दो राइफल, दो पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डायरी में टीपीसी के नेताओं के नाम और विवरण दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications