सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने संपत्ति की घोषणा की
इस वर्ष 15 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति बी.एन.अग्रवाल ने भी सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान 21 न्यायाधीशों के साथ अपनी संपत्ति की घोषणा की है।
न्यायाधीशों की संपत्ति के बारे में जानकारी सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सुप्रीमकोर्टऑफइंडिया डॉट एनआईसी डॉट इन पर सोमवार की शाम जारी किया गया।
यद्यपि संपत्ति की यह घोषणा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सितंबर में दिए गए आदेश के बाद की गई है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर कहा गया है कि न्यायाधीशों ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी संपत्ति की घोषणा की है।
न्यायमूर्ति अग्रवाल द्वारा संपत्ति की घोषणा किए जाने के निर्णय के बारे में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि उनकी संपत्ति का विवरण उनके विशेष आग्रह पर वेबसाइट पर जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications