ट्रांसफार्मर घोटाले के आरोप में 129 इंजीनियरों को नोटिस
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपना ट्रासफार्मर योजना चलाई गई। इस योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले को ही ट्रांसफार्मर का खर्च देना था, परंतु इंजीनियरों ने स्टोर से मरम्मत के नाम पर ट्रांसफार्मर निकालकर लगा दिए गए और राशि कंपनी को मिली ही नहीं।
इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2006 से 2009 की अवधि में ग्वालियर परिक्षेत्र में 3415 ऐसे ट्रांसफार्मर लगाए गए, जिनका कहीं भी रिकार्ड नहीं है और इन ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली की आपूर्ति भी जारी है। इस घोटाले का खुलासा पिछले दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कराई गई जांच में हुआ है।
इस घोटाले से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को कुल पांच करोड़ 70 लाख रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में कंपनी के ग्वालियर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एस.के. पचनंदा ने कुल 129 इंजीनियरों को नोटिस जारी किए है। इनमें 119 उपयंत्री और 10 सहायक यंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications