नेपाल में धार्मिक मेले में भारतीय की मौत
बिहार प्रदेश के सुपौल जिले के लक्ष्मण साह (50) की भगदड़ के दौरान कुचलकर मौत हो गई। उधर भीड़ अधिक होने की वजह से एक नदी पर बने लकड़ी के पुल के टूट जाने की वजह से नेपाल के सप्तरी जिले के देवनारायण यादव (70) की नदी में डूबने से मौत हो गई।
लोगों ने कहा कि लकड़ी से बने पुल पर अधिक श्रद्धालुओं के आ जाने की वजह से पुल ध्वस्त हो गया और इससे भगदड़ मच गई।
सुनसरी जिले में लगने वाले पांच दिवसीय हरिबोधिनी मेले में करीब तीन लाख लोग जुटते हैं। इसमें नेपाल के तराई इलाके के अलावा सीमा से लगते भारतीय क्षेत्र के लोग भी शामिल होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications