कोड़ा का समर्थन करना भयंकर भूल थी : शिबू
बोकारो में पत्रकारों से चर्चा में सोरेन ने कहा, "कोड़ा का समर्थन करना भयंकर भूल थी। भविष्य में हम किसी निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन नहीं करेंगे। निर्दलियों को तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहिए। निर्दलियों ने राज्य को लूट कर रख लिया है।"
उल्लेखनीय है कि झामुमो, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के समर्थन से कोड़ा सितम्बर 2006 से अगस्त 2008 तक मुख्यमंत्री थे।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं पैदा होता। हम सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications