अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में करजई विजेता घोषित (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आयोग के अध्यक्ष अजीजुल्लाह लुदिन ने काबुल में घोषणा की कि आयोग ने शनिवार को होने वाले दूसरे दौर के मतदान को निरस्त कर दिया है और करजई को अगले पांच सालों के लिए राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।

लुदिन ने कहा है कि आयोग ने यह निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि करजई ने 20 अगस्त को हुए पहले दौर के मतदान के दौरान अधिकांश मत हासिल कर लिए थे और संविधान के अनुसार दूसरे दौर का मतदान दो उम्मीदवारों के बीच ही आयोजित किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि करजई के निर्वाचन को चुनौती देने वाले प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने रविवार को खुद को चुनाव मैदान से हटा लिया था।

पहले दौर के चुनाव में करजई के पक्ष में व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया गया था। अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि चूंकि करजई ने दूसरे दौर के चुनाव में पारदर्शिता लाने की उनकी शर्तो को मानने से इंकार कर दिया है, लिहाजा वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं।

अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने हालांकि करजई की भावी सरकार की वैधता पर सवाल खड़े नहीं किया है और उन्होंने कहा है कि नई सरकार के गठन के मुद्दे पर बातचीत के लिए वह तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+