मारुति की बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि
मारुति की घरेलू बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने घरेलू बाजार में अक्टूबर महीने में 71,551 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 59,127 वाहन बेचे थे।
कंपनी की ओर से जारी एक नियमित बयान में कहा गया है कि कंपनी के निर्यात में लगभग 160 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर महीने में कंपनी ने 13,864 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 5,363 वाहनों का निर्यात किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications