मप्र में मंगलवार से 4 से 14 घंटे तक की बिजली कटौती
भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के लोगों को तीन नवंबर से बिजली की समस्या से और दो चार होना पड़ेगा क्योंकि अब राजधानी भोपाल को छोड़कर पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर चार से 14 घंटे तक की बिजली कटौती शुरू हो रही है।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीटीसीएल) से मिली जानकारी के अनुसार अब सभी संभागीय मुख्यालयों में चार घंटे, जिला मुख्यालयों में छह घंटे, तहसील स्तर पर 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे की बिजली कटौती होगी।
संभागीय, जिला और तहसील स्तर पर पूर्व से जारी कटौती में दो घंटे का इजाफा किया गया है। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी आर.पी. शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान कटौती की इस नई व्यवस्था की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications