अल्फा लवल इंडिया को मिला वियतनाम में जैव ईंधन संयंत्र का ठेका
स्वीडन के अल्फा लवल समूह की भारतीय इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसने प्रस्तावित संयंत्र के लिए इंजीनियरिंग समाधान और उपकरणों की आपूर्ति के लिए पेट्रो वियतनाम समूह से यह ठेका प्राप्त कर लिया है। इस संयंत्र से 330,000 लीटर इथेनाल प्रतिदिन उत्पादित किया जाएगा।
कंपनी की ओर से कहा गया है, "प्राप्त ठेका 70 करोड़ रुपये मूल्य का है और संयंत्र के वर्ष 2011 के दौरान शुरू होने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications