बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए चिदंबरम ने उद्योगपतियों की तारीफ की
चिदंबरम ने सोमवार को बाढ़ से प्रभावित बागलकोट जिले के शिराबाडागी गांव के स्थानांतरण के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कहा, "मैं समाज की सहायता के लिए आगे आने वाली कंपनियों की सराहना करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि राज्य में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से सबसे अधिक बागलकोट जिला प्रभावित हुआ था। बाढ़ से राज्य में 220 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित शिराबाडागी गांव को आर.सी.फाउंडेशन के सौजन्य से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। आर.सी.फाउंडेशन राज्यसभा सांसद और उद्योगपति राजीव चंद्रशेखर का है।
चिदंबरम ने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र सरकार उनके पुनर्वास के लिए सभी प्रकार की सहायता करेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications