आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को गंभीरता दिखाने की जरूरत : एंटनी
त्रिवेंद्रम प्रेस क्लब पत्रकारिता पुरस्कार देने के बाद पत्रकारों से चर्चा में एंटनी ने कहा, "पाकिस्तान के साथ संबंधों में सबसे बड़ी बाधा यह है कि अभी भी सीमा पार बड़ी संख्या में आतंकवादी शिविर सक्रिय हैं। आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर में प्रवेश कराने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान को गंभीरता से प्रयास करने होंगे तभी दोनों देशों के संबंधों में सुधार संभव है।"
यह पूछे जाने पर क्या सरकार नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल करेगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था राज्य का मामला है। केंद्र सरकार सिर्फ उन्हें सहायता देगा। जब सारे विकल्प खत्म हो जाएंगे तो अंतिम उपाय के तौर पर ही सेना भेजी जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications