कोड़ा के खिलाफ छापों का ब्यौरा चाहती है झारखण्ड सरकार

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोड़ा और उनके सहयोगियों विनोद सिन्हा व संजय चौधरी के खिलाफ मारे गए छापों के बारे में जानकारी पाने के लिए हम आयकर और प्रवर्तन निदेशालय से सहायता मांगेंगे। उनका नेटवर्क काफी विशाल तथा कई राज्यों और देशों में फैला है। "

सर्तकता विभाग कोड़ा की संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। विभाग ने भी दो महीने पहले कोड़ा और तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विभाग ने सिंहभूम से निर्दलीय सासंद कोड़ा और तीन पूर्व मंत्रियों के आवासों पर छापे मारे थे, जिनमें बड़ी मात्रा में आभूषण, भूमि खरीद के कागजात और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे।

विभाग ने पिछले महीने इन सभी के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। अधिकारी ने कहा, "राज्य सतर्कता विभाग की अपनी सीमा है। कोड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), आयकर, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियों के सहयोग की जरूरत है ताकि विदेशी निवेश के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।"

आयकर विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को आठ विभिन्न शहरों में कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के 70 ठिकानों पर छापे मारे थे।

छापामारी अभियान कोड़ा और उनके सहयोगियों सिन्हा और चौधरी के आवासों पर चलाया गया। अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन का पता चला था।

अधिकारियों ने कोड़ा के रांची, जमशेदपुर, नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, चाईबासा और लखनऊ में स्थित आवासों पर छापे मारे। अकेले रांची में ही 25 जगहों पर छापे मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+