रूस ने 2 यूरोपीय उपग्रहों का प्रक्षेपण किया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी ने रूसी अंतरिक्ष बल के प्रवक्ता अलेक्सेई जोलूतुखिन के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी।
अलेक्सेई ने कहा कि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से बने दो उपग्रहों के साथ इस रॉकेट को सोमवार तड़के 4.50 प्रक्षेपित किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों उपग्रहों का प्रक्षेपण सफल रहा।
जिस रॉकेट से दोनों उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया वह अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का संशोधित संस्करण आरएस-18 (एसएस-19 स्टेलो) है। इस वर्ष रूस अब तक तीन रॉकेटों का प्रक्षेपण कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications