नियमित चिकित्सा जांच के लिए वाजपेयी एम्स में भती
वाजपेयी के निजी सचिव एन. सी. झिंग्टा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अटलजी को एम्स में भर्ती कराया गया है। यह उनकी नियमित चिकित्सा जांच का हिस्सा है। शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की 26 तारीख को निमोनिया की शिकायत के बाद वाजपेयी को एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले छाती में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें तीन फरवरी को एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह कुछ दिनों तक एम्स के डाक्टरों की निगरानी में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications