दिल्ली में निमोनिया जागरूकता अभियान
उल्लेखनीय है कि निमोनिया से हर साल भारत में करीब 400,000 बच्चों की मौत हो जाती है।
बाल अधिकारों के मुद्दे पर काम करने वाली एक गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'सेव द चिल्ड्रन' के मुताबिक एचआईवी/एड्स की तुलना में हर साल बड़ी संख्या में बच्चों की मौत निमोनिया से होती है। संस्था ने रविवार को निमोनिया के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लिया।
'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस चांडी ने कहा,"ज्यादातर लोगों को निमोनिया के बारे में जानकारी नहीं होती कि विश्व में किसी अन्य बीमारी की तुलना में बच्चों की मौत का सबसे बड़ा कारण निमोनिया है। "
चांडी के मुताबिक भारत में निमोनिया से सबसे अधिक मौतें पश्चिम बंगाल और दिल्ली में होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications