अक्टूबर में बजाज मोटरसाइकिल की बिक्री 52 फीसदी बढ़ी
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने एक बयान में कहा, "आपूर्ति में बाधाओं के बावजूद अक्टूबर में बजाज मोटरसाइकिलों की बिक्री में 52 फीसदी का इजाफा हुआ।"
उन्होंने कहा, "हम वित्त वर्ष 10 के दौरान इस वृद्धि दर को बनाए रखने के प्रति आश्वस्त हैं।"
बयान में कंपनी ने कहा, "बजाज के तिपहिया वाहनों की ब्रिकी 16 फीसदी बढ़कर 30,481 हो गई।"
दुपहिया और तिपहिया दोनों वाहनों का निर्यात 12 फीसदी बढ़कर 84,012 हो गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 75,092 थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications