हकीमुल्ला और साथियों पर 50 लाख डॉलर का इनाम
उल्लेखनीय है कि हकीमुल्लाह आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)का सरगना है। इस संगठन पर पाकिस्तान में कई आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।
सरकार ने सोमवार को स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के प्रथम पृष्ठ पर और चैनलों पर भी इस नए ऐलान के संबंध में विज्ञापन दिया।
समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक विज्ञापन में कहा गया है, "अगर कोई इन आतंकवादियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ लेता है अथवा इनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी मुहैया कराता है तो उसे यह राशि इनाम में दी जाएगी।"
इस विज्ञापन में हकीमुल्ला, वली-उर-रहमान महसूद और कारी हुसैन महसूद में से प्रत्येक पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पाकिस्तानी सरकार ने इन पर आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया है।
इसके अलावा टीटीपी के 11 स्वयंभू कमांडरों पर 20-20 लाख रुपये और पांच अन्य पर 10-10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications