छत्तीसगढ़ में 3 मजदूरों की मौत के मामले की जांच शुरू
यह हादसा राखी गांव के एक निर्माणाधीन स्थल पर हुआ। तीनों मजदूरों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। तीनों मजदूर उन्हें 60 फुट की ऊंचाई तक ले कर गई क्रेन से गिर गए थे।
यह दुर्घटना राजधानी रायपुर से 20 किलोमीटर दूर हुई। यह इलाका नया रायपुर के तहत आता है, जिसे राज्य की नई राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"एक सरकारी सचिवालय भवन के निर्माण के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। पहली नजर में यह हादसा सुरक्षा उपायों की अनदेखी का मामला लगता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications