आस्ट्रेलिया में मकान में विस्फोट, सभी भारतीय सुरक्षित
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक मकान की निचली मंजिल में एक इंटरनेट कैफे था, जिसमें विस्फोट हुआ।
विस्फोट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विस्फोट से कैफे को लगभग 200,000 डॉलर का नुकसान हुआ है।
विस्फोट रविवार देर रात लगभग 1.30 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मचारियों को लगभग एक घंटे लगे थे। विस्फोट के ठीक पहले समीप के एक भंडारगृह में आग लग गई थी।
पुलिस इन दोनों घटनाओं को संदिग्ध मान रही है और मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications