फिलीपींस में अग्निकांड, 16 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा नेगरोस ओरिएंटल प्रांत में बाकोलोड शहर की एक झुग्गी बस्ती में हुआ। शहर के अग्निशमन विभाग की प्रमुख पामेला रोजाने कैंडिडो ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे हैं।
उन्होंने कहा कि आग से 3,000 लोग बेघर हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि लकड़ी के बने दो मंजिला मकान में जल रही मोमबत्ती की वजह से आग लगी।
पुलिस के प्रमुख निरीक्षक रिको सैंटोटोमे ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल में 14 लोगों की मौत हुई जब कि दो शव पास के मकान से बरामद किए गए।
राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगाल अरोयो के उप प्रवक्ता एंथोनी गोलेज ने बताया कि राष्ट्रपति ने पीड़ितों के प्रति संवदेना प्रकट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications