जेहादी आतंकवाद और हिंदू दक्षिणपंथी आतंकवाद में फर्क: गोवा पुलिस
दीपावली की पूर्व संध्या पर गोवा के मडगांव में हुए विस्फोट मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक आत्माराम देशपांडे ने संवाददाताओं से कहा, "जेहादी आतंकवाद और दक्षिणपंथी आतंकवाद में अंतर होता है। दोनों के लक्ष्यों में फर्क होता है।"
देशपांडे ने कहा, "जेहादी तत्व पहले भी गोवा के तटीय इलाकों में हमले की धमकी दे चुके हैं। पर्यटकों की आवाजाही वाले स्थलों पर हमें पहले भी धमकी मिल चुकी है। लेकिन 16 अक्टूबर का मामला अलग है।"
देशपांडे ने कहा, "हाल ही में हुए हमले का लक्ष्य सार्वजनिक कार्यक्रम था। शायद उनका उदेश्य अराजकता फैलाना था।"
गोवा में अक्टूबर से मार्च के मध्य तक हमलों की सबसे अधिक धमकी मिली है। इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।
उल्लेखनीय है कि दीपावली की पूर्व संध्या पर मडगांव में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई थी। दोनों ही एक हिंदू संगठन 'सनातन संस्था' के सदस्य थे। इस मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications