ब्राजील में 5 युवकों की हत्या के आरोप में 12 अधिकारी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई ने प्रांत की सरकारी एजेंसी एईएन के हवाले से खबर दी है कि देश के कुरीतिबा के निकट आल्टो डा ग्लोरिया में 10 सितम्बर को 13 अधिकारियों ने कथित तौर पर पांच युवकों की हत्या कर दी थी। इस मामले में 12 अधिकारियों की गिरफ्तारी शनिवार को गई जबकि एक फरार है।
पुलिस के मुताबिक अधिकारियों ने एक वाहन चोरी की आड़ में इन युवकों की हत्या की। पराना के जन सुरक्षा सचिव ने बताया कि इन युवकों की हत्या गश्त लगाते पुलिस के वाहन में की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications