तालिबानी गढ़ के निकट पहुंचे पाकिस्तानी सैनिक
सेना के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दक्षिणी वजीरिस्तान के सारारोग इलाके में तीन ठिकानों को घेर लिया है और वे मकीन के बाहरी इलाकों तक पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इसे मुख्य गढ़ माना जाता है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर सैन्य कार्रवाई में 33 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना को आतंकवादियों की बम बनाने की एक फैक्टरी भी मिली है और यहां से बड़े पैमाने पर हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनके देश के पास आतंकवादियों को पराजित करने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications