पर्यटन विकास पर 1़35 करोड़ रुपये खर्च होंगे : धूमल
मुख्यमंत्री शनिवार को सुजानपुर टिहरा में ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान, समिति, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठि के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
प्रो़ धूमल ने कहा कि ऐसे कुछ ऐतिहासिक तथ्य हैं जो तथ्यों एवं आंकड़ों से मेल नहीं खाते तथा वास्तविक इतिहास से विरोधाभासी हैं। देश के इतिहास के तोड़े- मरोड़े गए तथ्यों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ठाकुर जगदेव चंद मैमोरियल रिसर्च सेंटर तथ्यों एवं आंकड़ों को जुटाकर देश के इतिहास की सही तस्वीर पेश करने में बेहतर भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर ऐतिहासिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर है, जिसका देश के इतिहास में भी इसका उल्लेख आता है। प्रदेश सरकार इस कस्बे के ऐतिहासिक स्मारकों का जीर्णोद्घार करेगी तथा वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अधोसंरचना का सृजन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications