डिपो अग्निकांड में टर्मिनल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

सेन शनिवार को सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रीको कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। समीक्षा बैठक में आई.ओ.सी. टर्मिनल में आग बुझाने के उपायों के सम्बन्ध में तकनीकी विशेषज्ञों के साथ गहन विचार विमर्श किया गया।

प्रमुख शासन सचिव गृह ने तकनीकी विशेषज्ञों से आग बुझाने के लिए संभावित प्रयासों एवं उनके परिणामों के बारे में गहन विश्लेषण किया। परिसर के चारों ओर ग्राउण्ड फायर की संभावनाओं को रोकने के लिए आई.ओ.सी. परिसर के बाहर चिन्हित क्षेत्रों में ट्रिंच(गडढे) खुदवाने का निर्णय लिया गया। तेल कम्पनियों के परिसरों में झाड-फूंस की कटाई करने एवं उन्हे तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ठंडा रखने के लिए आवश्यक छिड़काव करने का भी निर्णय लिया गया।

सेन ने सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में भवनों को हुयी क्षति को ध्यान में रखते हुए उनके उपयोग से पूर्व इनका तकनीकी दृष्टि से सुरक्षित होने का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय अभियंताओं को क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पर्याप्त जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत अभियंताओं को मौके पर ही मौजूद रहने के लिए कहा गया।

प्रमुख शासन सचिव गृह ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने एवं सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को क्षेत्र के सभी हाईड्रेंट की नियमित जांच करने के लिए कहा गया। उन्होंने आश्रय स्थलों का नियमित दौरा कर वहां सुचारू व्यवस्थाओं के भी निर्देश दिए।

बैठक में आपदा सचिव तन्मय कुमार, नगर निगम आयुक्त ललित मेहरा, जिला कलक्टर कुलदीप रांका, पुलिस महानिरीक्षक बी.एल.सोनी, पुलिस अधीक्षक बीजू जार्ज जोसफ सहित संबंधित अधिकारीगण एवं सैन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+