दिल्ली में डेंगू के 366 मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के.यादव ने आईएएनएस को बताया, "आज सुबह तक दिल्ली में डेंगू के 366 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यह कोई चिंताजनक आंकड़ा नहीं है।"
पिछले कुछ महीनों में डेंगू से दो मौतें हुईं हैं। डेंगू का शिकार होने वालों में एक 15 वर्षीय किशोर और नौ वर्षीय बच्चा है।
यादव ने कहा कि मानसून की कम वर्षा के कारण इस साल तापमान अधिक रहा और इस कारण अधिक मच्छर पैदा नहीं हुए। पिछले वर्ष नवंबर तक राजधानी में डेंगू के 1,070 मामले दर्ज किए जा चुके थे।
उन्होंने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और मई से ही घरेलू जांचकर्ता संबंधित इलाकों में जांच कर रहे हैं।
एमसीडी द्वारा राजधानी में डेंगू के मामले में कमी के दावे के विपरीत निजी अस्पतालों का कहना है कि वास्तव में मरीजों की संख्या काफी अधिक है। एमसीडी ने इस दावे का खंडन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications