रूसी गृह मंत्रालय का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विमान याकूतिया से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया। गृह मंत्रालय के क्षेत्रीय केंद्र के एक प्रवक्ता ने बताया, "इस विमान हादसे में 11 लोग मारे गए।"
उन्होंने कहा कि मिरनी हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर की दूरी पर इस विमान में आग लग गई। प्रवक्ता ने बताया कि विमान इर्कुतस्क शहर जा रहा था।
उधर, एक अधिकारी ने बताया कि मौके से छह शव बरामद किए गए हैं और अन्य शवों की तलाश की जा रही है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications