पाकिस्तान में आतंकवादियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार चैनल 'डॉन' के हवाले से बताया कि कारीगार गांव स्थित एक बालिका विद्यालय की इमारत को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दो विस्फोट किए। विस्फोट के बाद एक लड़का लापता बताया जा रहा है, जो विद्यालय की इमारत के बाहर खड़ा था। आशंका है कि आतंकवादियों ने उसे अगवा कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में हुए आतंकवादी हमलों के बाद सरकार ने देश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया था। शनिवार को पश्चिमोत्तर सीमांत सूबे के सूचना मंत्री मियां इफ्तीखार हुसैन ने सोमवार से सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications