असम में अलगाववादियों ने इंजीनियर को अगवा किया

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एनडीएफबी के अलगाववादियों ने 25 वर्षीय इंजीनियर अंचल मोदी को शनिवार को पासीघाट इलाके से अगवा कर लिया। मोदी भारतीय एसोसिएट्स नामक कंपनी में इंजीनियर हैं।

पुलिस के अनुसार मोदी शनिवार रात कंपनी के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने गए थे, तभी सात-आठ की संख्या में अलगाववादियों ने उन्हें अगवा कर लिया। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले अलगाववादियों ने एक इंजीनियर को अगवा कर लिया था, जिसे सुरक्षाबलों ने मुक्त करवा लिया वहीं एक अन्य इंजीनियर को अगवा होने से बचा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+