मणिपुर में मुठभेड़, 7 अलगाववादी ढेर
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अलगाववादियों के साथ असम राइफल्स के जवानों की मुठभेड़ इम्फाल पूर्व जिले के सनपत गांव में हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की क्षेत्र में अलगाववादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। सुरक्षाकर्मी जैसे सनपत गांव पहुंचे अलगाववादियों ने उनपर हमला बोल दिया।
सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में सात अलगाववादी मारे गए। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अलगावावादी भागने में सफल भी रहे। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सुरक्षाकर्मियों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में लगभग 20 अलगाववादी गुट सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों में राज्य में अलगाववादी हिंसा में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications